कमल पर प्राकट्य: परमेश्वर कबीर साहेब की अलौकिक लीलाएँ एवं 2025 का ऐतिहासिक महासमागम
कमल पर प्राकट्य: परमेश्वर कबीर साहेब की अलौकिक लीलाएँ एवं 2025 का ऐतिहासिक महासमागम कमल के फूल पर बालक रूप में प्रकट हुए परमेश्वर कबीर: कबीर साहेब की आलौकिक लीलाएँ एवं 2025 का ऐतिहासिक महा समागम ना मेरा जन्म ना गर्भ बसेरा, बालक हो दिखलाया। काशी नगर जल कमल पर डेरा, वहाँ जुलाहे ने पाया। 628वें कबीर साहेब प्रकट दिवस पर परम पूज्य संत रामपाल जी महाराज जी के सान्निध्य में 9, 10, 11 जून 2025 को विशेष तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आज से लगभग 628 वर्ष पूर्व कबीर परमेश्वर जी काशी के सुप्रसिद्ध लहरतारा तालाब में कमल के फूल पर सशरीर प्रकट हुए। जैसा कि परमेश्वर का विधान है कि वह प्रत्येक युग में लीला करने के लिए इस धरा पर अवतरित होते हैं, उसी के अनुरूप कलयुग में परमात्मा नि:संतान मुसलमान दंपत्ति नीरु और नीमा को प्राप्त हुए। इसी पावन उपलक्ष्य में 9, 10 व 11 जून 2025 को नेपाल सहित भारत के 11 सतलोक आश्रमों में भव्य महासमागम का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की तैयारियाँ ज़ोरों से चल रही हैं। इस शुभ अवसर पर रक्तदान शिविर, दहेज मुक्त विवाह, नेत्र व दंत जांच शिविर,...